Saturday 25 May 2019

लोकसभा 2019 का यह परिणाम से देश स्थिर नेतृत्व में गया:- प्रिंस पटेल

लोकसभा 2019 का यह परिणाम से देश स्थिर नेतृत्व में गया:- प्रिंस पटेल

राष्ट्रीय युवा शक्ति भारतीय नागरिकों के द्वारा दिए गए 2019 के आम चुनाव के परिणाम का हार्दिक स्वागत एवं सशक्त सरकार का चुनाव करने  के लिए भारतीय नागरिकों का अभिनंदन करती है इन चुनावों के माध्यम से कुछ राज्यों में जातिवादी महा मिलावट को नकारने के साथ ही देश के प्रबुद्ध नागरिकों ने सत्य कर्मठता ईमानदारी विकास राष्ट्रवाद तथा बेहतर प्रशासन के पक्ष को चुनकर एक बार पुनः हिंसा जातिवाद क्षेत्रवाद परिवारवाद वंशवाद और गहरा प्रहार किया है।साथ ही राष्ट्रीय युवा शक्ति, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को पुनः ऐतिहासिक एवं बड़ी जीत दर्ज करने पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करती है।


RYS यह आशा करती है कि नई सरकार सभी वर्गों की बेहतरी के लिए पूर्वर्ती प्रयासों को और भी अधिक गतिशील प्रदान कर देश को समृद्ध के उर्वर पथ पर अग्रसर करेगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष प्रिंस पटेल ने कहा की यह परिणाम देश को अपनी जागीर समझने वाली मानसिकता को देश की लोकतांत्रिक जनता का कड़ा संदेश है हम आशा करते हैं कि देश स्थिर नेतृत्व में हर क्षेत्र में नए आयामों को प्राप्त करेगा।


EmoticonEmoticon